संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। वार्ड नंबर 13 में एक मजदूर का आशियाना बारिश के चलते गिर गया। जिसमें दो परिवारों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पड़ोसियों की मदद से निसिंग के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। मलबे में दबे काजल, सचिन, संदीप, पूजा व बच्चे को पड़ोसियों ने निकाला और डाक्टर के पास ले गए। जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद करनाल रेफर कर दिया।
वार्ड-13 निवासी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सलिंद्र चौहान, सुनील, प्रवीन, जितेंद्र, बिटू,नीरू देवी, मदन लाल, बाला देवी, दर्शनी देवी, जीतू राम, गुरदीप कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में सचिन व संदीप का परिवार किराए के मकान में रहता था। सोमवार देर रात्रि वे अपने-अपने कमरे में सो रहे थे और अचानक मकान ढह गया। जिससे दोनों परिवारों के पांचों सदस्य मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि सचिन की पत्नी काजल आठ माह की गर्भवती है और संदीप का एक पांच वर्ष का बच्चा है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उन्होंने बताया कि खंडहर में तब्दील आशियाना रहने लायक नहीं रहा।