फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान की छत गिरी, एक युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। मूनक गांव में लगातार बारिश से मकान की छत गिर गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश व पंचायत सचिव आशीष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव के पटवारी दिनेश शर्मा ने मौके पर जाकर जायजा लिया। मूनक निवासी बलराज अपने तीन बच्चे व पत्नी के साथ मकान में सोए थे। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे अचानक मकान की छत टूट गई।
विज्ञापन

घायल की पत्नी मीना ने अपने तीनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल दिया, लेकिन हादसे में बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी पति की हालत देख बेहोश हो गई। गांव निवासी रणधीर सिंह, महेंद्र, बबलू और जगदीश ने बताया कि सुबह कुछ गिरने की आवाज सुनकर आए और सभी को बाहर निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें