145... गांव गोंदर में ढहे मकान का निरीक्षण करते डा. विकास अत्री व अन्य।संवाद
निसिंग। गोंदर गांव में मंगलवार की रात तेज बारिश के दौरान सोनिया के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य उस समय मकान के अंदर नहीं था। सोनिया ने बताया कि वह पिछले आठ साल से अपने बच्चों के साथ पिता के मकान रह रही हैं। पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां भी उसके साथ रहती हैं। घर का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया है। डाॅ. विकास अत्री ने बताया कि मकान की छत गिरने की सूचना पर टीम के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। जल्द ही परिवार को पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऋण दिलाया जाएगा। तब तक सोनिया और उनका परिवार गुरु वाल्मीकि आश्रम में रहेगा। संवाद