करनाल। शहर के हांसी रोड क्षेत्र में हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण गरीब परिवार के मकान की कड़ियों वाली कच्ची छत गिर गई। मकान मालिक सुनीता रानी ने बताया कि हादसे के समय, शाम करीब 5 से 6 बजे वह सब्जी लेने बाहर गई हुई थीं। उनके बेटा भी बाहर था। चारपाई, बिस्तर, बर्तन और पंखा समेत तमाम जरूरी सामान मलबे के नीचे दबकर टूट गया। उन्होंने बताया कि उनके पति करीब 13-14 साल पहले घर छोड़कर चले गए थे। ब्यूरो