तीन माह से उखड़ी पड़ी सड़क, ग्रामीण परेशान
काछवा। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांव सैदपुरा में सीवर लाइन बदलने के लिए तीन माह पहले उखाड़ी गई सड़क को निगम आज तक ठीक नहीं करवा पाया है। इससे गांव के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों परेशान हैं। यह सड़क गांव की मुख्य सड़क है। इसी पर गांव का सरकारी स्कूल व अधिकतर रिहायशी मकान बने हुए हैं। समाजसेवी करमसिंह भुकक्ल ने बताया की अगस्त में पाइप लाइन बदली गई थी तब से ये सड़क उखड़ी पड़ी है। एक माह तक तो यहां सीवर लीकेज की समस्या रहीं। ग्रामीणों ने मेयर रेनू बाला गुप्ता से मिलकर इसे ठीक करवाया, लेकिन सड़क की रिपेयरिंग नहीं हो सकी। ग्रामीणों की मांग है की शीघ्र सड़क को ठीक कराया जाए। संवाद