फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ रहा डेंगू का खतरा, दो और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। जिससे इनकी संख्या बढ़कर 26 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग मच्छर के लारवा की तलाश के साथ-साथ लोगों को जागरूकता कर रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की 160 टीमों ने जिले के 3546 घरों को खंगाला। जिसमें 43 घरों में मच्छर का लारवा मिला है और टीमों ने 22 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं, टीमें अब तक जिले के दो लाख 13 हजार 849 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिसमें अब तक 2418 घरों में मच्छर का लारवा मिला है और टीमों ने 1503 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आमजन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कुछ सरल उपाय कर सकते हैं। जिससे मच्छर को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां थीम के साथ आमजन को जागरूक भी कर रहा है। जिससे डेंगू के मच्छर पर शिकंजा कसा जा सकें।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार का होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना।
विज्ञापन

मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय

अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर रखें। पानी के भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उसमें काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरनाशक क्रीम का प्रयोग करें। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। पानी को हमेशा ढक कर रखें। घर में रखे सभी टैंक और वाटर कंटेनर्स ठीक से कवर और सील रखें नहीं तो मच्छर उसमें अपना लारवा छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें