चरण पादुका की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
करनाल। महाराष्ट्र स्थित शिरडी सांई मंदिर से करनाल पहुंचे सांई बाबा की पावन चरण पादुका की शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए। श्री सांई मंदिर में हरि ओम अग्रवाल, पुनीत, शिवाजी, कविता, राजीव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बाबा की चरण पादुका का बड़े हर्ष और उल्लास के साथ स्वागत किया। मंदिर परिसर में बाबा की मूर्ति के समीप चरण पादुका स्थापित की गई, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद