उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। माॅडल टाउन स्थित कोठी में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माॅडल टाउन चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी मृतक के दादा ने बताया कि उसके 19 वर्षीय पोते दिनेश कुमार की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। शादी से पहले रुपये कमाने की बात कहकर वह आठ दिन पहले करनाल आया था। सोमवार को वह काम पर चले गए। जब वह कमरे में गए तो उनका पोता दिनेश फोन पर किसी से बात कर रहा था। दोपहर के समय वह कमरे पर पहुंचे तो पोता फंदे पर लटका मिला। उसने तौलिये का फंदा बनाया था। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा। माॅडल टाउन चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने आपसी कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।