फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्लैक सिलिंडर सप्लायर मामले में घायलों के बयान लेने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 16 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिलेंडर रिफिलिंग हादसे के मामले में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं बयानों के आधार पर ब्लैक में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले की पहचान की जाएगी ओर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना सदर जगाधरी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोग फिलहाल उपचाराधीन हैं और जैसे-जैसे उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है, पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। इन बयानों से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि गैस सिलेंडर कहां से लाए गए थे और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मौके से जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी गहन जांच में लगी हुई है। घटनास्थल से बरामद सामग्री और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि गैस रिफिलिंग किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में की जा रही थी। शुरुआती जांच में अवैध गैस सिलिंडर के संकेत मिले हैं, जिससे यह मामला केवल एक हादसा नहीं बल्कि एक संगठित गैरकानूनी गैस सिलेंडर सप्लाई नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और इसमें संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें