फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुजुर्गों का गौरव लूटा जा रहा...

Mon, 13 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुडा कार्यालय में रविवार को साझा साहित्य मंच की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवियों ने सामाजिक मुद्दों पर कविताएं पढ़ीं। वर्तमान परिस्थितियों पर कविताओं के जरिए संदेश दिया। कृष्ण कुमार निर्माण ने रचना पढ़ी- दुनियां का यो चाल्या देक्खा, भीतरलै म्हं काल्ला देक्खा। कुलदीप विद्यार्थी ने रचना सुनाई-बुजुर्गों का गौरव लूटा जा रहा है, उठो सोते-सोते बहुत देर कर दी। धीरज सिंह रावत, परमजीत सिंह पाढ़ा, कविता, गुरमुख सिंह वड़ैच, धर्मेंद्र अरोड़ा, दलीप खरेरा, डाॅ. कमर रईस, सतविंद्र राणा, सुरेंद्र कल्याण, डॉ. वनीता चौपड़ा, पानीपत से कवयित्री मीना दहूजा ने प्रस्तुत दी। संगीता शर्मा, गुलाब सिंह फक्कड़, लाभ सिंह आर्य, डॉ. अशोक अरोड़ा, समर्पित निनानिया, शिवम कृष्ण निनानिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें