फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरियाणवी संस्कृति की प्रस्तुति से मोहा मन

Tue, 04 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। नगर के करनाल रोड स्थित बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणवी रागिनीयों, लोकगीतों और नृत्य आदि से हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न हरियाणवी संस्कृति में अपनी प्रस्तुतियां देकर मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। डॉ़ अनिल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। गणित प्राध्यापक विक्रम ने विद्यार्थियों से हरियाणा से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। साहिब सिंह, निशा रानी, डॉ. उर्मिला, डॉ. संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें