फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल ने नहीं दिया साथ, धीमी पड़ी दाखिले की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातक कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग का पोर्टल विद्यार्थियों का साथ नहीं दे रहा। पोर्टल धीमी गति से चलने के कारण कई विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने में समय लग रहा है। शेड्यूल के अनुसार आठ अगस्त तक ही आवेदन करने का समय है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास छह दिन ही शेष हैं।
इधर, शेड्यूल के अनुसार मंगलवार से कॉलेजों में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही चल रही है। अभी तक बहुत कम आवेदन हुए हैं। ऐसे में कुछ विद्यार्थियों के ही कमेटियों की ओर से दस्तावेज सत्यापित किए गए। अब जैसे-जैसे आवेदन प्रक्रिया तेज होगी, इस कार्य को लेकर भी गठित कमेटियों पर दबाव बढ़ेगा। कमेटियों की ओर से नौ अगस्त तक सभी आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित करने हैं। जिले में सरकारी और एडेड कुल 15 कॉलेजों में स्नातक की 9430 सीटें हैं। जबकि 17702 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है।
विज्ञापन

प्रक्रिया तेज बनाई, पोर्टल धीमा चल रहा
कक्षा 12वीं का परिणाम देरी से जारी होने के कारण इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक में दाखिला लेने की प्रक्रिया बहुत तेज बनाई गई। आवेदन से लेकर कक्षाएं लगने तक की सारी प्रक्रिया महज 20 दिन में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। 22 अगस्त से कक्षाएं लगाने के निर्देश हैं। ऐसे में विद्यार्थी जल्द पंजीकरण करवाना चाहते हैं, लेकिन पोर्टल धीमा होने के कारण इसमें दिक्कत आ रही है।
कई बार बंद हुआ पोर्टल
मंगलवार को पोर्टल आवेदन के समय कई बार बंद हुआ। इसके लिए विद्यार्थियों सहित कंप्यूटर ऑपरेटर को इंतजार करना पड़ा। शेड्यूल के अनुसार जिलेभर के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि समय रहते इसे पूरा किया जा सके, लेकिन पोर्टल की दिक्कतों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल पर एक पेज खुलने में पांच से सात मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में निशुल्क है व्यवस्था
विद्यार्थी कॉलेज में आकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। केवल पंजीकरण फीस ऑनलाइन देनी होगी।
- डॉ. सरिता कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें