फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कालराें गांव के लोगों को सवा करोड़ के विकास कार्याें की मिली सौगात

Sun, 30 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.सामुदायिक केन्द्र का  शिलान्यास करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण। संगठन
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को गांव कालरों में लगभग 1.20 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र और लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गांव में 80 लाख रुपये की लागत से .75 एकड़ में बनने वाला यह सामुदायिक केंद्र गांव वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामुदायिक केंद्र में 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सामुदायिक केंद्र में दो कमरों के अलावा रसोई और शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि दीपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें