इंद्री। इंद्री के वार्ड नंबर 9 स्थित गुरु रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। विधायक रामकुमार कश्यप ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को देश के हर नागरिक को सुनना चाहिए। आज के कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट रूपा से हुई उनकी बात निश्चित तौर पर महिलाओं को सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का काम करेगी। मनोनीत पार्षद सेठपाल, पार्षद वीना रानी, डाॅ. ज्ञान चंद, अमित, शीला, पूनम, ऊषा, सुमित्रा, राजू व अन्य मौजूद रहे। संवाद