बैठक में उपस्थित बिंदर पोसवाल और अन्य सदस्य। स्वयं
करनाल।
संगठन सृजन को सशक्त बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष पराग गाबा के निर्देश पर बिंद्र पोसवाल के नेतृत्व में जोन-1 के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति और 16 फरवरी के प्रस्तावित धरने की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से दीपक चौधरी को लिपिबद्ध कार्य के लिए महासचिव मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष तरुण चौहान, दीपक चौधरी, ललित कुमार, राकेश ढाकवाला, सपना राणा, सुरेंद्र नंबरदार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो