फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का दूसरे दिन भी किया विरोध

Fri, 19 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दूसरे दिन वीरवार को भी राजीव गांधी विद्युत सदन सेक्टर-12 में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस पॉलिसी को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्होंने कहा यह पॉलिसी बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है। इसे यूनियन के सुझावों के बिना जबरदस्ती लागू किया है। सर्कल सचिव महावीर सिंह, डीसीओ देवेंद्र शर्मा व एपीएस बलवान सिंह ने कहा कि इस पॉलिसी से बिजली कर्मचारी का किसी भी समय अनजान स्टेशन पर स्थानांतरण कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द नहीं की तो वह आंदोलन तेज करेंगे। बैठक में पृथ्वी सिंह, दीवान चंद, अमी सिंह राणा, इंद्रपाल, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें