दुकानदारों को दुकानों के आगे से समान रखने से मना करते नपा कर्मचारी। प्रवक्ता
असंध। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। इसके तहत नपा टीम करनाल रोड, बस स्टैंड और जींद चौक पर पहुंची। नपा कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखा समान हटवाया और दुकानदारों को नालों से आगे लगाए गए बड़े शेड हटाने की चेतावनी दी। नपा टीम ने कहा कि 4 फरवरी तक सभी दुकानकार अपनी दुकानों के सामने का अतिक्रमण खुद हटवा लें, अन्यथा जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नपा टीम ने एक दुकानदार को कबाड़ में आग लगाते हुए मौके पर पकड़ा और उसका 500 रुपये का चालान किया। नपा सचिव प्रदीप ने कहा कि अतिक्रमण के लिए मुनादी करवाई गई थी, जिसका कोई खास असर नहीं दिखा था। संवाद