इंद्री लोगों की शिकायत सुनते विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संगोहा की सरोज ने राशन कार्ड, डबकोली कलां के हंसराज ने पेंशन, गुमटो की उषा रानी ने विकलांग पेंशन और मकान ग्रांट जबकि गढ़ी गुजरान के पवन ने हरिजन चौपाल निर्माण की मांग उठाई। विधायक ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद