लोगों की समस्या सुनते विधायक रामकुमार कश्यप । संगठन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई के तहत हल्के की जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अब्दुलापुर गांव के सरपंच कर्म सिंह ने जोहड़ की सफाई के लिए ग्रांट दिलवाने, माखू माजरा के लोगों ने पीने के पानी की लाइन बिछवाने और रामधन, कपूरचंद, शिवकुमार, पाला राम, कांता देवी, भारत भूषण समेत अन्य लोगों ने परिवार पहचानपत्र में आय कम करवाने की शिकायतें दीं। विधायक ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल सचिव रणधीर सिंह, विक्रम, राममेहर शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद