लोगों की समस्या सुनते विधायक योगेंद्र राणा। संगठन
असंध। असंध विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा ने बुधवार को असंध अनाज मंडी स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए। संवाद