करनाल। असंध के विधायक योगेंद्र राणा मंगलवार को जुंडला अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन सुशील शर्मा और वाइस चेयरमैन रमेश कुमार (मैसी) को पदभार ग्रहण कराया। विधायक ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। विधायक ने मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि फसल की खरीद सरकार के निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर ही हो और भुगतान समय पर किसानों के खातों में पहुंचे। जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, नरेंद्र नरवाल, जिला सचिव सुमन नरवाल, जुंडला मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र कादियान, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, चिड़ाव ब्लॉक समिति चेयरमैन सतीश दादूपुर सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो