करनाल। सेक्टर 12 में पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके 50 हजार रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित को पुलिस में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। गांव बजिदा निवासी वीरभान ने बताया कि वह बैंक से 50 हजार रुपये निकलवा शाम को घर जा रहा था। उसे कुछ अज्ञात व्यक्ति मिले, उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया और उसे नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिला कर दे दिया। इसके बाद वह 50 हजार रुपये लेकर चले गए। वह नशे की हालत में सेक्टर 12 पेट्रोल पंप के पास गिर गया। इसके बाद राह से गुजर रहे वकील प्रीतम शर्मा ने उन्हें देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के होश में आने के बाद जांच की जाएगी। संवाद