फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर कार में लगाई आग, सीसीटीवी में बदमाश कैद

विज्ञापन
कालपी गांव के एक घर में खड़ी जली हुई ब्रेजा कार: संवाद
विज्ञापन
मुलाना। कालपी में बदमाश अब घरों के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वीरवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक घर के शेड में खड़ी सफेद रंग की ब्रेजा कार को आग लगा दी। यह पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि देर रात एक युवक दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ व उसका दूसरा साथी बाहर ही निगरानी के लिए खड़ा हुआ था। आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह ढका हुआ था। मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। कालपी निवासी गुरिंदर सिंह ने बताया कि आगजनी के कारण गाड़ी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उन्हें समय रहते पता चल गया, वरना पूरी कार जल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें