फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेखौफ हुए बदमाश, दो महिलाओं से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 और रामनगर थानाक्षेत्र में की अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस अपराधों पर नियंत्रण रखने का दावा करती है मगर बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वे आए दिन अपराधों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। शहर में तो स्नेचिंग की वारदात अब आम बात हो गई है, जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वीरवार को फिर बाइक सवार बदमाश शहर के अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र छीनकर ले गए। पुलिस ने अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया है।
केस-1
रानमगर निवासी स्वाति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त की सुबह 11:30 बजे वह अपनी ननद के साथ बाजार गई थी। सामान लेने के बाद दोपहर बाद करीब एक बजे ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। घर के पास गली में महिला पहुंची तो पल्सर बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से चेन छीनकर भाग गए। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। महिला ने शोर मचाया तो कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया मगर वे भागने में सफल रहे। महिला ने स्नेचिंग का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
सेक्टर-5 निवासी गुंजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर बाद बेटे को स्कूटी पर स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही राठी क्लीनिक के पास पहुंची बाइक पर सवार दो युवक आए और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। महिला ने बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया मगर आरोपी तेज रफ्तार से बाइक लेकर भाग निकले। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सामने आने पर आरोपियों को पहचान सकती है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें