फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाद्य संगीत में गर्वित और रजनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में चल रहे कला उत्सव का समापन हो गया। वाद्य संगीत में करनाल के गर्वित और रजनी प्रथम रही। प्रिंसिपल जसराम सिंह यादव ने बताया कि संगीत की सभी गतिविधियों में लगभग छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिनमें शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, वादन संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य आदि के साथ-साथ एकल अभिनय नाटक का भी आयोजन किया गया। जिसमें 10 जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि उत्सव में विजुअल आर्ट में करनाल के युवराज व अंबाला की कीर्तिका ने प्रथम, विजुअल आर्ट थ्री डी में कुरुक्षेत्र के कपिल झज्जर की ईशु ने बाजी मारी। वहीं, वाद्य शास्त्रीय संगीत में अंबाला के शहर व करनाल चिनम्य ने प्रथम, वाद्य पारंपरिक संगीत में कैथल के दिलावर और करनाल की अखिला प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबला में झज्जर के दर्शन व रोहतक की पूना प्रथम, ड्रामा शॉलो एक्टिंग में करनाल के प्रशांत राणा व सुनैना प्रथम, शास्त्रीय नृत्य में कुरुक्षेत्र से प्रिंस और करनाल की अभिरानी प्रथम, लोक नृत्य में रोहतक के मोहित जांगड़ा व करनाल की हिमांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तेजपाल कल्याण, तहसील खान, संजय पांचाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि स्कूल की समय समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा का उजागर किया जा सके। संकुल स्तरीय कला उत्सव 2023 में चयनित प्रतिभागी अब क्षेत्रीय कला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता प्रतिभागियों प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें