फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पारा 44 डिग्री पहुंचा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी सताएगी गर्मी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। पारा चढ़ता जा रहा है। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। इस दौरान पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के साथ चली लू ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी सताएगी।

मौसम विभाग ने गर्मी व लू को लेकर पांच दिन का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन प्रचंड गर्मी के साथ लू चलने से परेशानी होगी। वहीं गर्मी का प्रकोप देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सक जरूरी होने पर ही घर से निकलने व बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं घर से बाहर शरीर ढककर निकलने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन-रात व्यस्त रहने वाली शहर की सड़कें व मुख्य मार्ग खाली नजर आए।
विज्ञापन




सुनसान रहे बाजार

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी गर्मी का प्रकोप ऐसा ही रहेगा। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने व न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को गर्मी प्रचंड रूप दिखाएगी। शनिवार को गर्मी के कारण बाजार शाम तक वीरान रहे।
विज्ञापन




छबीलें लगाकर की सेवा

गर्मी बढ़ने से सबसे ज्यादा आइसक्रीम पार्लर, ठेलो, मिल्क बादाम, मटका कुल्फी इत्यादि ठंडे पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। निर्मल कुटिया सहित कई संस्थाओं की ओर से छबीलें लगाकर आमजन को ठंडा मीठा जल भी पिलाया जा रहा है। निर्मल कुटिया की ओर से दो माह तक छबील की सेवा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें