फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महापौर ने जलनिकासी प्रबंधों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महापौर ने शुक्रवार को बरसाती पानी निकासी के लिए नगर निगम के प्रबंधों का जायजा लिया। मुगल कैनाल और ड्रेन नंबर एक का निरीक्षण किया। साथ ही निगम के अभियंताओं को जरूरी निर्देश दिए।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने सबसे पहले मुगल कैनाल नाले को देखा, जहां पानी की पर्याप्त निकासी नहीं मिली। फिर अंसल टाउन स्थित ड्रेन-1 के बॉटल नेक प्वॉइंट का निरीक्षण किया। इसमें जमी गाद को निकालने के साथ चौड़ा करने का काम भी किया गया था। वर्तमान में यहां स्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसे चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए तीन बड़ी पाइप लाइन डालने का काम प्रगति पर है। एक सप्ताह में काम पूरा कर लिया जाएगा। ड्रेन -1 की सफाई को भी देखा। निगम अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि मानसून सीजन अभी चल रहा है, अपने सभी इंतजाम पूरे करके रखें। निरीक्षण में उनके साथ नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह, कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा तथा सहायक अभियंता सुनील भल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें