फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महापौर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 20 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
140....लोगों की समस्या सुनती मेयर रेणु बाला गुप्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को महापौर रेनू बाला गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान कराया। उन्होंने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सड़कोें के गड्ढें भरने, सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईपलाइन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सफाई कार्यों पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अगर किसी स्थान पर कूड़ा-कचरा दिखाई दें, तो वह उसकी शिकायत स्वच्छता एप और ई-समाधान पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीवरेज व जलापूर्ति से संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 14420 पर कॉल पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान वार्ड 12 के पार्षद मोनिक गर्ग व वार्ड 2 की पार्षद बेबी पाल और वार्ड एक के पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें