लोगों की शिकायत सुनती मेयर रेनू बाला गुप्ता। स्वयं
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार को नगर निगम में आमजन से सीधे संवाद कर समस्याओं को सुना और इनके समाधान के निर्देश दिए। नागरिकों ने पानी, सफाई, सीवरेज, सड़क आदि की समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो