नन्हे बच्चों ने प्रस्तुति से सबका मन मोहा
असंध। जेपीएस एकेडमी ने सातवां जूनियर वार्षिक समारोह मनाया। शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। समारोह का मुख्य विषय धरोहर (विरासत) भारत की महान सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को समर्पित था। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, महाभारत का प्रेरक दृश्य एकलव्य और द्रोणाचार्य व महिला सशक्तिकरण पर विशेष प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। धरोहर नामक मुख्य नाटक ने भारतीय संस्कृति की जड़ों और मूल्यों का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र राणा ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। साथ ही, जेपीएस अकादमी निसिंग में होंडा की सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में जानकारी दी। संवाद