फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यंग लीडर्स डायलाॅग में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर

Fri, 19 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई माई भारत के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅग 2026 का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है, जिसमें पहले चरण में 10 हजार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र दूसरे चरण में आयोजित किया जाएगा। माई भारत की जिला निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का बेहतर मंच है, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत क्विज से शुरू हो चुकी है। इसमें 20 प्रश्नों के उत्तर के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। युवा http://mybharat.gov.in/ पर लाॅगिन कर क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें युवाओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें