करनाल। घरौंडा थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले मजदूर से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शराब पीने के लिए पैसे खत्म हो गए थे। इसलिए मजदूर से नकदी और मोबाइल छीना था। बिहार के सिवाल निवासी अमजद आलम करनाल के घरौंडा में परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। 11 मार्च को वह डिंगर माजरा रोड पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। विरोध किया तो बदमाशों ने उससे मारपीट की और डरा-धमका कर मोबाइल और तीन हजार रुपये ले गए। घरौंडा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बसताड़ा निवासी बिजेन्द्र और गगसीना निवासी शीशपाल है। एसएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह नशे के शौकीन हैं। शराब पीने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने मजदूर से लूटपाटकी।