फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाहेगुरु के जयकारों से भक्तिमय हुआ कीर्तन

Fri, 07 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। शेखपुरा गांव में वीरवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें साध संगत ने वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फूलों से सजी पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर, अरदास करवा नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पालकी साहिब के आगे श्रद्धालुओं ने झाडू लगाकर सफाई की। गांव में जगह-जगह फल और मिष्ठान सहित बादाम दूध और चाय ब्रेड पकोड़े के भंडारे लगाए गए। कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर, पक्का खेड़ा चौक, बाबा मुंशी लाल कुटिया से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा में विश्राम लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें