फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: न्यायाधीश ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण

Tue, 30 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. इरम हसन ने सोमवार को नारी निकेतन, श्रद्धानंद बाल आश्रम व एमडीडी बाल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से बातचीत की व उन्हें उनके अधिकारों से अवगत करवाया। उन्होंने अक्तूबर माह में होने वाले त्योहारों की बधाई दी और आपस में प्रेमपूर्वक रहते हुए त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धानंद बाल आश्रम व एमडीडी बाल भवन में बच्चों से बातचीत की व दशहरा व दीपावली के उपलक्ष्य में नाटक व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें