करनाल। सड़क हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। सूरज नगर में वह ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद पैदल कार्यालय आ रहा था। इसी दौरान कैंटर ने उसे टक्कर मार दी थी। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूरज नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह पार्श्वनाथ सिटी में ट्रैक्टर खड़ा करके कार्यालय में पैदल आ रहा था। तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। ब्यूरो