फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिन के समय बढ़ सकती है सूर्य की तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आसमान पर बादलों के छाहने से तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार को मौसम का मिजाज खुश्क ही रहेगा लेकिन बादलों की आवाजाही कम रहने के कारण अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सोमवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मंगलवार व बुधवार को आसमान पर बादलों की छाए रहे। राज्य के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिसके कारण तापमान में आंशिक कमी आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें