फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 25 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध।
विज्ञापन

हैफेड शुगर मिल असंध के अंतर्गत आने वाले गांव के किसानों को गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 में नोटिफाइड गन्ना किस्मों की बुवाई के लिए तीन से पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रमोशन ऑफ वाइड रॉ स्पेसिंग मेथड ऑफ कल्टीवेशन में तीन हजार रुपये प्रति एकड़, सिंगल बड मेथड से बिजाई करने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़, सीड नर्सरी तैयार करने के लिए पांच हजार रुपये प्रति एकड़, किस्म सीओ 15023 लगाने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ और किस्म 15023 बेचने वाले किसान को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि दी जाएगी। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डाॅ. सूरजभान ने किसानों को बताया कि किसानों को अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट http://www.agriharyana.gov.in/ पर 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें