फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन काटकर बुजुर्गों का अपमान कर रही सरकार : फूल सिंह

Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। इनैलो किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने भाजपा सरकार पर बुजुर्गों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परिवार की वार्षिक आय को आधार बनाकर बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काट रही है, जो उनके जीवन का एकमात्र सहारा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन लाख रुपये वार्षिक आय की शर्त जोड़ दी है, जिससे हजारों बुजुर्ग पेंशन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनैलो सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में शांति, भाईचारा और खुशहाली थी। आज प्रदेश में व्यापार चौपट है, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और आमजन त्रस्त है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें