फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर कीर्तन में किया गुरु की महिमा का बखान

Thu, 06 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। गांव पखाना स्थित गुरुद्वारा गरीब निवास में बुधवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। स्वर्ण पदक विजेता रणजीत कौर खालसा और दलेर कौर खालसा ने गुरु की महिमा का बखान किया। बाबा गुरभजन सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव ने संसार को सच्चाई, सेवा और इंसानियत का मार्ग दिखाया। हमें उनके उपदेशों को जीवन में अपनाकर एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए। इस अवसर पर बिट्टू पखाना, चरणजीत सिंह बाबा, गुरवंत सिंह मान, रणजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, कंवल नैन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें