करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र में एक युवती घर से दो लाख रुपये लेकर लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोस के ही युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। जब सामान चेक किया तो डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। वह साथ में बैंक की कॉपी भी ले गई है। उसके खाते में 50 हजार रुपये हैं। संवाद