फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोर्चा करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Tue, 26 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
125....सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। किसानों की 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की मांग पर सरकार के फैसला नहीं लिए जाने के विरोध में हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा एक सितंबर को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का घेराव करेगा। प्रदर्शन की तैयारियों के लिए भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। किसानों में जन जागरण अभियान चलाकर उन्हें इस प्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है। यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता बहादुर मेहला ने बताया कि सोमवार को जुंडला में किसान नेताओं ने बैठक की और किसानों के साथ नुक्कड़ सभाएं की। किसान छत्रपाल सिंधड़, जगदीप ओलख, सुखविंद्र झब्बर, जोश गिल बालू, अमृतपाल बुग्गा, हैप्पी ओलख, प्रगट सिंह, साहब सिंह, दलजीत पाढा, चरणजीत थाबल, राममेहर नंबरदार, बलदेव विर्क, बक्खा सिंह गोराया, लक्खा सिंह प्योंत व हरभजन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें