फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के चौथे चरण का शुभारंभ कल

Sat, 21 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 माता सुदीक्षा महाराज।
विज्ञापन
करनाल। संत निरंकारी मिशन की ओर से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ 22 फरवरी को सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। संत निरंकारी मंडल करनाल के जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने बताया कि यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित होगा। करनाल में पश्चमी यमुना नहर के घाटों पर भी स्वच्छ जल का अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समाज को यह बताना कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें