141.... तरावड़ी श्रीराम कथा में प्रवचन करते आचार्य प्रहलाद मिश्रा रामायणी। संवाद
तरावड़ी। नवरात्र के अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से मां अन्नपूर्णा आश्रम में चल रही श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक आचार्य प्रहलाद मिश्रा रामायणी ने कहा कि नाम, धाम, रूप और लीला यह चारों परमात्मा के स्वरूप माने गए हैं। शास्त्र में इन चारों से जीव का कल्याण होना संभव है। उन्होंने कहा चक्रवर्ती श्री महाराज दशरथ भगवान श्रीराम को राजा के भाव से बुलाते हैं, परंतु अपने बाल मंडल सखाओं को छोड़कर नहीं आते हैं। लेकिन मां कौशल्या जब वात्सल्य भाव से बुलाती है तो पीछे-पीछे चल पड़ते हैं। लाला साधू राम सिंगला, बालकिशन त्रिपाठी, अध्यक्ष अमन शर्मा, संजय सिंगला, चेयरमैन शिवनाथ कपूर, नवीन कपूर, मोहन लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
141.... तरावड़ी श्रीराम कथा में प्रवचन करते आचार्य प्रहलाद मिश्रा रामायणी। संवाद