हरियाणा के पहले श्री नाथ धाम की आधारशिला रखते श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। उत्तर भारत में पहला श्री नाथ जी का धाम बनाया जाएगा। सी ब्लॉक सुशांत सिटी सेक्टर-36 अंसल लैंडमार्क में लगभग एक हजार गज में बनने वाले इस संस्थान की आधारशिला श्री वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख श्री स्वामी यदुनाथ महाराज ने रखी। उन्होंने कहा कि दूसरों का दर्द समझने वाला ही वैष्णव हैं। करनाल में बनने वाले इस धाम में युवाओं और बच्चों के लिए पाठशाला भी बनेगी। इस अवसर पर लालन प्यारे प्रथमेश कुमार ने भी प्रवचन किए। प्रधान विजय भाटिया, भूपिंद्र भाटिया, वनीत भाटिया, महेश भाटिया, राजेश भाटिया, कृष्ण लाल तनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद