घरौंडा। नई अनाजमंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। लगभग तीन सौ क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंची। मंगलवार को बारिश के कारण सारी गेहूं में नमी थी। गेंहू खरीद के कोई एजेंसी मंडी में नहीं पहुंची है। जिस कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बार-बार मौसम के मार की झेल रहे किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। गेहूं की कटाई होने के बाद फिर बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया ओर गेहूं की कटाई में फिर बाधा पैदा हो गई थी। किसानों ने काफी मेहनत करके आखिरकार गेहूं मंडियों में पहुंचा दिया है। मंगलवार को लगभग तीन सौ क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच गया है, लेकिन गेहूं में नमी होने के कारण मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार की ओर से पांच सरकारी गेहूं खरीद के लिए एजेंसी नियुक्त की गई है, लेकिन अभी तक कोई एजेंसी गेहूं खरीद के लिए मंडी में नहीं पहुंची। जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्याेंकि दो दिन चुनाव प्रक्रिया होने के कारण किसी एजेंसी के पहुंचने के आसार नहीं है। मार्के ट कमेटी के सचिव अजय संधू ने कहा कि मंडी में लगभग तीन सौ क्विंटल गेहूं पहुंच गई है, लेकिन बारिश की वजह से ज्यादातर गेहूं में नमी है। गेहूं खरीद के लिए पांच एजेंसी नियुक्त की गई है, लेकिन चुनाव के कारण अभी तक कोई एजेंसी खरीद के लिए नहीं पहुंची है।