फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली रोटी हमेशा गाय की बनाएं : लाल मणी

Thu, 27 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 श्री खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य लाल मणी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाज मंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य लाल मणी ने कहा कि महिलाओं को रोजाना रसोई में भोजन बनाते हुए ईष्ट देव की आराधना करनी चाहिए। इससे बनने वाला खाना, भोजन ही नहीं बल्कि प्रसाद तैयार होता है। कहा कि रसोई में सबसे पहली रोटी गाय के लिए और अंतिम रोटी रोजाना कुत्ते के लिए निकाल कर उन्हें देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें माया से नहीं प्रभु से प्रेम करना चाहिए। भगवान धन के नहीं भाव के भूखे हैं। मंदिर में पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कोलकाता से मगवाएं फूलों से बाबा का शृंगार किया। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। कथा का आयोजन 23 से 30 नवंबर तक रोजाना शाम 4 बजे से होता है। राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, अशोक सिंघला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें