फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी कार्यालय में बच्चों को लेने आए पिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीडब्ल्यूसी कार्यालय में बुधवार को हंगामा हो गया। यहां एक पिता अपने तीन बच्चों को ले जाने के लिए पहुंचा। इसकी सूचना जैसे ही बच्चों के मामा और नानी को लगी तो वह कार्यालय पहुंच गए। साले ने अपने जीजा और उसके साथ आए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई।
तरावड़ी के दयानगर निवासी बसंत की पत्नी सीमा की रक्षाबंधन के दिन चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। सीमा के मायके वालों ने बसंत और उसके परिवार पर सीमा की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस बीच प्राथमिक जांच में सामने आया कि सीमा की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई। वहीं सीमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। जिससे पता लग सके कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

सीमा की मौत के बाद उसकी मां और मामा बसंत के घर पहुंचे और उसके तीनों बच्चों को अपने साथ कुरुक्षेत्र ले गए। इसके बाद सीडब्ल्यूसी की टीम ने बच्चों की काउंसलिंग कराने के लिए अपने पास रख लिया। काउंसलिंग के दौरान बच्चों ने अपने पिता बसंत के साथ रहने पर सहमति जताई। पिता बसंत ने बताया कि बुधवार को सीडब्ल्यूसी कार्यालय की ओर से उन्हें फोन आया कि तीनों बच्चे आपके साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बच्चों को लेने पहुंचा। जब वह कागजी औपचारिकताएं पूरी कर बच्चों को लेकर कार्यालय से निकला तो उसकी सास और साले ने लात-घूसों से उनकी पिटाई की। सीमा की मां ने आरोप लगाया कि रक्षाबंधन वाले दिन उसके पास सीमा का फोन आया था कि बसंत और ससुराल के अन्य लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। इसके बाद उसकी बेटी को बाइक से गिरा कर मार डाला।
विज्ञापन

बच्चों ने मामा पर लगाया मारपीट का आरोप
सीडब्ल्यूसी चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि तीनों बच्चों को बुटना थाने की ओर से लाया गया था। काउंसलिंग में बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। वहीं बच्चों ने मामा पर मारपीट का आरोप लगाया है। बुधवार को बच्चों को पिता को सौंपने के लिए ही उसे बुलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें