संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। विधानसभा क्षेत्र इंद्री में वर्ष 2022-23 में स्कूलों के नवीनीकरण एवं सुधारीकरण के साथ ही निर्माण कार्य, मरम्मत, भौतिकी प्रयोगशाला शौचालय, अतिरिक्त कक्षा, चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह जानकारी विधायक राम कुमार कश्यप ने दी।
विधायक कश्यप ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांव धोलगढ के राजकीय प्राथमिक स्कूल में क्लास रूम की मरम्मत के लिए लगभग पांच लाख, जड़ौली के राजकीय मिडिल स्कूल चहारदीवारी के लिए तीन लाख, संगोहा के जीएमएसपीएस में लड़कियों के शौचालय निर्माण के लिए 2.76 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगोहा के लिए तीन लाख रुपये मंजूर किए है। दरड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मरम्मत के लिए 2.50 लाख, रंबा के राजकीय गर्ल्स मिडिल स्कूल क्लास रूम की मरम्मत के लिए लगभग 4.63 लाख की स्वीकृति दी है।
उचाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा के लिए पांच लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल उचाना की कक्षा की मरम्मत के लिए पांच लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबकौली कलां में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 35.22 - 35.22 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय खानपुर में मरम्मत के लिए 1.50 लाख, राजकीय मिडल स्कूल इंद्री की चहारदीवारी के लिए सात लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक गर्ल्स विद्यालय इंद्री में प्रयोगशाल एवं दो अतिरिक्त कक्षा के लिए 30.86 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री में चार अतिरिक्त कक्षा के लिए 38.24 लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल इंद्री में टाइल्स लगाने के लिए 5.54 लाख, राजकीय मिडल स्कूल हैबतपुर में सात कक्षाओं की मरम्मत के लिए 12.10 लाख, राजकीय मिडल स्कूल जनेसरो में लडकों के शौचालय के लिए 2.32 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुरादगढ़ के लिए दो लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल ननदी खालसा में स्कूल की चहारदीवारी के लिए सात लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल भादसो में अतिरिक्त कक्षा के लिए 12.6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल कमालपुर रोडान में स्कूल की चहादीवारी के लिए सात लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल चौगांवा में अतिरिक्त कक्षा के लिए 9.93 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौगांवा में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 11.74 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुढनपुर बांगर में तीन अतिरिक्त कक्षा एवं शौचालय के लिए 86.70 लाख, राजकीय मिडल स्कूल सैयद छपरा में लड़कियों के शौचालय के लिए 2.76 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना में विज्ञान प्रयोगशाला एवं दो कक्षा के लिए 54.34 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल में मुख्य द्वार और कमरे में टाइल लगाने के लिए 6.8 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसौरा में लड़कियों के लिए शौचालय को 2.90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।