फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा को सम्मानित करते असंध  बार एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
असंध। बार एसोसिएशन असंध की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह टूरन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में नरेंद्र शर्मा ने प्रधान, रामनिवास शर्मा ने उपप्रधान, मंजू राणा ने महिला उपप्रधान, गुरमीत सिंह दुहन ने महासचिव, मंजू भारद्वाज ने सह सचिव और अतुल अत्री ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। समारोह में करनाल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान कनवदीप सिंह भी टीम के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सोमदत्त शर्मा, सोहन सिंघल, सुखबीर सिंह मान, सोनिया बोहत, साहब सिंह मर्दानखेड़ा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें