फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विधायक रामकुमार कश्यप को मांग पत्र देते ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वकर्ज यूनियन के सदस्
विज्ञापन
इंद्री। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के जलघर-2 पर आयोजित सामान्य सभा में वेतन भुगतान में देरी व विभागीय खामियों को लेकर तीखा विरोध जताया। सभा में कर्मचारियों ने विधायक रामकुमार कश्यप को मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। दो मुख्य मांगें उपमंडल इंद्री में तैनात कनिष्ठ अभियंता रणबीर शर्मा का तत्काल स्थानांतरण और जॉब वर्क पर लगे कर्मचारियों को एक वर्ष का बकाया वेतन दिलवाना शामिल रहीं। जिला प्रधान रजिस्टर राणा व सचिव राजकुमार सैनी ने खुलासा किया कि कार्यकारी अभियंता ने उपमंडल कार्यालय इंद्री को वेतन के लिए सात लाख रुपये जारी किए थे लेकिन कनिष्ठ अभियंताओं ने चंद कर्मचारियों को ही भुगतान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें